रांची स्थित बी.एड. कॉलेज परिसर में आज GEL चर्च, रांची कांग्रेगेशन द्वारा आयोजित SIR जागरूकता बैठक में खिजरी विधायक एवं विधायक दल के सह उपनेता राजेश कच्छप तथा कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में चर्च के पंच सदस्य, पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य SIR से संबंधित विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सजग करना था।
अपने संबोधन में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का जागरूक, संगठित और सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों, पहचान तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया
इस अवसर पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने समाज में जागरूकता, एकता और सहभागिता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, ताकि समाज के समग्र विकास और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।