रांची: न्यू खटंगा में बंद घर से ₹25 लाख के गहने और ₹15 हजार नकद की चोरी

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम न्यू खटंगा, अपराजिता स्पोर्ट्स सिटी के निकट, पोस्ट सुगनु निवासी अनीश कुमार भारती के आवास में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार के अनुसार वे नेपाल यात्रा पर गए हुए थे। यात्रा से वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

घर के अंदर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने लगभग ₹15,000 नकद तथा करीब ₹25 लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पीड़ित परिवार ने शीघ्र कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu