झारखंड के झुमरी तिलैया में एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए ई-रिक्शा (टोटो) से निजी क्लीनिक जा रही थी। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने ई-रिक्शा में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।
इसी दौरान एएनएम प्रियंका कुमारी की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मदद करते हुए महिला का दूसरा प्रसव भी सुरक्षित कराया, जिससे जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ।
बाद में एंबुलेंस बुलाकर महिला और दोनों नवजातों को सदर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, रास्ते में प्रसव होने के बावजूद मां और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं तथा आगे की जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की काफी भीड़ भी जुट गई थी।