RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने रेपो रेट को 5.25 पर स्थिर रखा है। यानी आपके लोन की EMI न कम होगी न ज्यादा। जानकार पहले ही कह चुके थे कि हाल के चुनौती भरे हालात में अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए RBI को सख्त होना होगा। ब्याज दरें स्थिर रखने या कड़ा रुख बनाए रखना विदेशी निवेशकों को अच्छा संदेश देगा। कुछ देर में RBI महंगाई अनुमान और GDP ग्रोथ रेट का अनुमान भी बताएगा।