खूँटी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खूँटी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक, खूँटी ने किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित एवं स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देना था।
खूँटी पुलिस ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं ‘हरित खूँटी’ के निर्माण के लिए भविष्य में भी जन-जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।