राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगड़ी मंडल की मासिक बैठक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल के सभागार में मंडल अध्यक्ष रितेश राज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

मंडल प्रभारी राजेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu