मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब तक ईंधन की कीमतों में लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
क्रिसिल (CRISIL) की रिपोर्ट के मुताबिक यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो पेट्रोल और डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कुल मूल्य वृद्धि 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी संभव है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मध्य पूर्व की स्थिति पर ईंधन की कीमतों का भविष्य निर्भर करेगा।