खान सर को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? आज कोर्ट में अहम सुनवाई

चर्चित कोचिंग सेंटर हमले मामले में आज मशहूर शिक्षक Khan Sir की अग्रिम जमानत याचिका पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जानकारी के अनुसार, खान सर आज पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दाखिल कर सकते हैं। मामले में उनके सुरक्षा गार्ड की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होने की संभावना है।

घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक खान सर तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूसरी ओर, खान सर के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल को एक साजिश के तहत मामले में फंसाया गया है।

वकील का कहना है कि अदालत के समक्ष सभी तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके आधार पर न्यायालय निष्पक्ष निर्णय लेगा। अब पूरे मामले में अदालत की सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

कोर्ट के फैसले के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खान सर को अग्रिम जमानत मिलती है या उनकी कानूनी चुनौतियां और बढ़ती हैं।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu