2 साल बाद INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक आज, 23 दल होंगे शामिल

केंद्र की NDA सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की अहम बैठक आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी। लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद होने वाली इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 23 दल भाग लेंगे। हालांकि उन्होंने शामिल होने वाले दलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने INDIA गठबंधन को “इंडिया जनबंधन” के रूप में संबोधित किया।

बैठक में संसद के आगामी सत्र, राष्ट्रीय मुद्दों और केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। विपक्षी गठबंधन की अब तक छह बैठकें हो चुकी हैं और यह बैठक आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu