पेट्रोल-डीजल ₹7.50 प्रति लीटर महंगा, LPG सिलेंडर ₹89 बढ़ा

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है। तेल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे दोनों ईंधनों की कीमत में कुल ₹7.50 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में अब तक कुल ₹89 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹942 तक पहुंच गई है। दूसरी ओर, कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1773 महंगा होकर ₹3113.50 का हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते फिलहाल तेल और गैस की कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu