पीओके में बवाल: प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, 26 लोगों की मौत का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल एक समाचार कटिंग के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर अशांति की स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रावलकोट में प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 190 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

कटिंग में यह भी कहा गया है कि हालात को देखते हुए पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि किया जाना जरूरी है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu