सेन्हा के रानीगंज बझाय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया अनावरण

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में धरती आबा को दी गई श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत रानीगंज बझाय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा रहे।

इस अवसर पर सेन्हा प्रखंड की जिला परिषद सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती राधा तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में शिव शंकर टाना भगत, गोपाल उरांव, गुंजा उरांव, राखी उरांव, बालमुनी उरांव, नागेश्वर उरांव एवं कुलेश्वर उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी प्रतिमा स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और समाज के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama