स्कूलों में आज मनाया जा रहा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में शनिवार को अपार आईडी दिवस मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभिभावकों की सहमति के आधार पर विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार की जाएगी। साथ ही आधार में त्रुटि, दस्तावेजों की कमी या अन्य तकनीकी कारणों से लंबित अपार आईडी के प्रकरणों का भी समाधान किया जाएगा।

जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार आईडी दिवस आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की अपार आईडी बनवाने के लिए इस सुविधा का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में मदद करेगी। इसमें परीक्षा परिणाम, समग्र रिपोर्ट कार्ड, छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी, सीखने के परिणामों के अलावा खेल, कला, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियों को भी डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा सकेगा।

अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इसके सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu