टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के शनिवार को तोरपा पहुंचने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विधायक महतो अपने परिवार के साथ तोरपा पहुंचे थे। इस दौरान तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में झामुमो तोरपा प्रखंड समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मथुरा प्रसाद महतो का जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास, जनकल्याण और जनहित के मुद्दों को लेकर झामुमो के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास को गति देने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
मौके पर जिला संगठन सह सचिव प्रदीप केशरी, सह सचिव मोजीर अंसारी, राहुल केशरी, अमीत बडिंग, प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो, प्रखंड सचिव जेम्स आईंड, उपाध्यक्ष जयदीप तोपनो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिशिर तोपनो, मुखिया बुधराम कंडुलना, मुखिया अंस्तसिया आईंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।