कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.6 फीसदी टूटकर 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे पहुंच गया है। कच्चे तेल के दामों में कमी से तेल आयात करने वाले देशों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें स्थिर रहीं तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं को ईंधन के दामों में राहत मिल सकती है।

पिछले कुछ समय में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ था। अब कीमतों में गिरावट से महंगाई पर भी कुछ नियंत्रण आने की उम्मीद है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu