RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रांची, 17 जून (हि.स.)। राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय को निशाना बनाकर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने RSS कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने इस घटना को राज्य और राजधानी को अशांत करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu

और पढ़ें