फुटबॉल के प्रति दीवानगी के लिए मशहूर कोलकाता में फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उत्साह चरम पर है। अर्जेंटीना टीम और स्टार खिलाड़ी Lionel Messi के प्रशंसकों ने शहर में बाइक रैली निकालकर अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।
अर्जेंटीना की जर्सी पहने प्रशंसकों ने अरुणाचल संघ से कालीघाट मंदिर तक रैली निकाली और वर्ल्ड कप 2026 में टीम की सफलता की कामना की। इस दौरान प्रशंसकों ने मेसी की शानदार फॉर्म और अर्जेंटीना की खिताबी जीत के लिए पूजा-अर्चना भी की।
कोलकाता में फुटबॉल का जुनून लंबे समय से देखने को मिलता रहा है। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान शहर में अर्जेंटीना और ब्राजील जैसी टीमों के समर्थकों का उत्साह खास तौर पर नजर आता है।