राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है और उसका सिर धड़ से अलग था। घटना हादसा है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी रांची की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल की जांच के साथ-साथ अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।