उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बाइक को अपने हाथों से उठाता हुआ नजर आ रहा है और इसके बाद उसकी पत्नी को बाइक पर बैठाते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध बेल्हा देवी मंदिर घाट का है।
वीडियो में युवक द्वारा किए गए इस खतरनाक स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे साहस बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग इसे जान जोखिम में डालने वाला कृत्य बता रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता और घटना की पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।