अब कांग्रेस के साथ हुआ खेला! झारखंड राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा को मिली हार

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दो सीटों के लिए हुए चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बेधनाथ राम और एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव हार गए।

मतगणना के अनुसार, बेधनाथ राम को 30 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वहीं परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा 20 वोटों पर सिमट गए। चुनाव के दौरान तीन वोट अवैध घोषित किए गए, जिससे मुकाबले का समीकरण बदल गया।

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के लिए यह परिणाम बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि जेएमएम और एनडीए खेमे में जीत को लेकर उत्साह है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu