नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेन संख्या 68044 राउरकेला स्टेशन से सुबह 5:10 बजे रवाना होगी और 9:20 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों और हॉल्टों पर दिया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि इस विशेष व्यवस्था से नीट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा।