मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, Jio IPO को मिली मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2026 की AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के IPO को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी जल्द ही भारतीय शेयर बाजार में जियो को लिस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रिलायंस की ओर से जियो IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया जाएगा। इस IPO का संभावित आकार करीब 4 अरब डॉलर (लगभग ₹33,000 करोड़ से ₹34,000 करोड़) बताया जा रहा है।

अगर यह IPO आता है तो यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है। जियो की लिस्टिंग से टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर में निवेशकों की बड़ी रुचि देखने को मिल सकती है।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu