डॉ. एस. एन. साहु मेमोरियल स्कूल, कसीरा के विशाल सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त योग प्रशिक्षक तुलसी साहु ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों ने आधे दिन का उपवास रखा। वहीं, कक्षा चार से छह तक के कई विद्यार्थियों ने भी उपवास की अवस्था में योग और प्राणायाम में भाग लिया।
विद्यालय के मेंटर ज्योति नाथ पाठक ने अपने संदेश के माध्यम से शिक्षकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। दूसरे मेंटर हीरा लाल नाग ने भी अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय के निदेशक बसंत प्रसाद साहु ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।