खूंटी में कांग्रेस नेताओं ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन

खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।

समारोह की शुरुआत केक काटकर हुई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों और आदर्शों का अनुसरण करते हुए जनता की आवाज बनने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवघरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, जिला महासचिव प्रनीत तोपनो, जुनैद अहमद, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, जिला महासचिव ऋतुराज झा, जेम्स तोपनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu