जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम हमले की जांच में उसका नाम सामने आया था। मुठभेड़ के चार दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
🇮🇳 जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता।
शोपियां में सेना के ऑपरेशन में लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर, मौके से हथियार भी बरामद।