गिरिडीह में होटल डिस्कवरी सील, कथित देहव्यापार के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र स्थित होटल डिस्कवरी में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी कर कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक कमरे से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया तथा आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि होटल के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं और फिलहाल मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई जारी है।

🚨 गिरिडीह में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन!
होटल डिस्कवरी में छापेमारी के बाद दो युवक और दो युवतियां हिरासत में, कथित अनैतिक गतिविधियों के आरोप में होटल सील। मामले की जांच जारी।

Mihir Tripathi
Author: Mihir Tripathi

और पढ़ें