श्री अमरनाथ यात्रा के सातवें जत्थे के तहत बुधवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रिकॉर्ड 9,837 श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। 361 वाहनों के काफिले में 5,337 यात्री पहलगाम मार्ग और 4,500 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से निकले। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है।
🕉️ अमरनाथ यात्रा में नया रिकॉर्ड!
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से एक ही दिन में 9,837 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।