रांची का शिव शंकर मंडल 25 जुलाई से अपनी पारंपरिक कांवड़ यात्रा शुरू करेगा। लगभग 40 श्रद्धालु रेल मार्ग से सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए 30 जुलाई को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा का नेतृत्व बसंत मूंदड़ा करेंगे। मंडल के सदस्य मनोज पोद्दार ने बताया कि यह परंपरा पिछले 40 वर्षों से निभाई जा रही है और श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की गई है।