नई दिल्ली, 10 जुलाई। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। देश के अधिकांश शहरों में सोना 1,220 से 1,330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।
सोने की कीमतों में उछाल के बाद अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,450 से 1,45,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,410 से 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में सोने की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,45,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसके अलावा कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट का रुख बना रहा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के कारण सोने में मजबूती देखने को मिल रही है।