मांडर/चान्हो: चान्हो थाना पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान के तहत तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चोरी के एक मामले में मसमानो निवासी अब्बास अंसारी, चेक बाउंस के मामले में चोड़ा निवासी दीपक इंदवार तथा एक अन्य मामले में चलियो सिटी निवासी भरतदेव टाना भगत को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
चान्हो थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।




