राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बड़कागांव प्रखंड का किया गया पुनर्गठन : हरिनाथ साहू

हजारीबाग/बड़कागांव, 16 जून 2025:राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक अहम बैठक हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत रुक्मणी भवन में आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय संगठन का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश साहू ने की, जबकि संचालन युवा जिला अध्यक्ष अरविंद साव ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाथ साहू और विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि तेली समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराना ही महासंगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि राज्य और देश में तेली समाज की जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जा रही है। राष्ट्रीय दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियाँ तेली समाज को केवल वोट बैंक समझती हैं, लेकिन अब समाज जागरूक हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी राजनीतिक दल समाज को समुचित भागीदारी देगा, वही समाज का समर्थन प्राप्त करेगा।

श्री साहू ने बताया कि तेली समाज की आबादी पूरे देश में लगभग 14 करोड़ (11%) है, जबकि झारखंड में यह संख्या 37 लाख (22%) से अधिक है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को रांची जिला मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के जिलों से पदाधिकारी और समाज के अग्रणी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई:

  • जानकी प्रसाद साहू – प्रखंड अध्यक्ष
  • डुभन साव – प्रखंड महासचिव
  • मुकेश कुमार साव – सचिव
  • मिथिलेश कुमार – युवा प्रखंड अध्यक्ष
  • प्रद्युम्न साहू – जिला उपाध्यक्ष
  • राजकिशोर साव – जिला सचिव
  • दिनेश कुमार साहू – जिला युवा उपाध्यक्ष
  • आशीष कुमार साव – प्रदेश मीडिया प्रभारी
  • शिव नारायण साव – प्रखंड मीडिया प्रभारी

नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में कई प्रमुख समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और संगठन के सदस्य मौजूद रहे जिनमें अशोक साव, कौलेश्वर साव, प्रेमचंद साहू, मोहन साव, भुनेश्वर साव, निरंजन कुमार, राजकुमार साव, धनु प्रसाद निराला, चंद्रिका प्रसाद, डोमन साव, सुखदेव साव, शशि भूषण कुमार, और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। बैठक में सैकड़ों की संख्या में तेली समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama