तुपुदाना ओपी क्षेत्र से दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़

 

रांची, 17 जुलाई 2025:धुर्वा थाना अंतर्गत तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वास्तु विहार (हरदाग) परिसर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम एवं एक KTM मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH2OC-7207) बरामद किया गया है।

 

दिनांक 16.07.2025 को रात्रि लगभग 11:20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अफीम लेकर ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में मौजूद हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. कैलाश मुंडा (उम्र 31 वर्ष), पिता – शालु मुंडा, निवासी – जापुद, बंधटोली, थाना – तोरपा, जिला – खूंटी

2. सुगना मुंडा (उम्र 18 वर्ष), पिता – स्व. बुधराम मुंडा, निवासी – मुरही, केन्दुआ टोली, थाना – खूंटी

 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यह अफीम खूंटी से लाकर ग्राहक को बेचने के उद्देश्य से वहाँ रुके थे।

इस संबंध में धुर्वा (तुपुदाना) कांड सं0-175/25 दिनांक-17.07.2025 को NDPS Act 1985 की धारा 18(c)/22(c)/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवान:

1. श्री प्रमोद कुमार मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, हटिया

2. पु०अ०नि० दुलाल कुमार महतो – प्रभारी, तुपुदाना ओपी

3. स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद – तुपुदाना ओपी

4. आ० 02327 जामिन सिंह मुंडा

5. आ० 0961 प्रभु प्रधान

6. आ० 03874 साकेत शाश्वत

7. ल०चा०आ० 1097 मनकु यादव

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाल रही है।

 

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama