दिनांक: 21 जुलाई, 2025 स्थान: कुर्गी गांव, इटकी प्रखंड, मांडर विधानसभा, रांची जिला
लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला इकाई के तत्वावधान में एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के तहत बोल बम कांवरियों के एक जत्था को देवघर बाबा धाम के लिए रवाना किया गया। यह जत्था इटकी प्रखंड के कुर्गी गांव से निकला, जिसका नेतृत्व नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रेमचंद साहू ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाथ साहू ने कांवरियों को बाबा भोलेनाथ की जयकारों के साथ रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया और सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक चेतना को जोड़ना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर कार्यवाहक रांची जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद प्रसाद गुप्ता, युवा समाजसेवी दुर्गेश साहू, एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ ही क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कांवरियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक भावना को सम्मान देते हुए युवा वर्ग को सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। लोकहित अधिकार पार्टी ने यह संदेश दिया कि पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सदैव सक्रिय सहयोग देती रहेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने सभी कांवरियों की सुरक्षित यात्रा और बाबा बैद्यनाथ जी के दर्शन की मंगलकामना करते हुए उन्हें शुभ यात्रा का संदेश दिया ।




