राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

अयोध्या/रांची। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता ने की, जबकि संचालन मध्यप्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती साहू ने किया।

अधिवेशन में सामाजिक न्याय, आरक्षण नीति में सुधार, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी सहित कुल नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश का तेली साहू समाज अपनी जनसंख्या अनुपात के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश स्तरीय महाकुंभ सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें तेली समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर लोकहित अधिकार पार्टी की गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी निःशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, वोटर पेंशन, और नन-बैंकिंग चिटफंड कंपनियों में निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने की मांग को लेकर 2022 से आंदोलनरत है। पार्टी अब झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी चुनाव मजबूती से लड़ेगी।

झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने बड़कागांव की पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की और राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बात कही।

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि “तैली समाज देश की बड़ी आबादी है, लेकिन राजनीतिक शोषण का शिकार रहा है। अब हमें जातिगत एकता के साथ अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर महासचिव दीनदयाल साहू, महासचिव राम ललित गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक जी साहू, सांसद चंदूलाल साहू, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्षा कंचना साहू सहित 22 राज्यों से आए सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश के नेतृत्व में लगभग 40 पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

इसके अलावा झारखंड से प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना देवी, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय साहू, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमारी राधिका साहू समेत कई जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama