दिनांक – 10 सितम्बर 2025, लोहरदगा,आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लोहरदगा जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा तिर्की के आवास पर सेन्हा प्रखंड कमेटी का गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा तिर्की ने की।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य अख्तर अंसारी, श्रीमती वंती देवी, प्रखंड अध्यक्ष श्री राजकिशोर राम, सचिव अमन उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सरिता भगत, महिला जिला सचिव सरस्वती कच्छप, साथ ही सुषमा उरांव, देवकी उरांव, लालमुनी उरांव, तिती उरांव, सीमा उरांव, राजकुमारी उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से सेन्हा प्रखंड कमेटी के निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव किया गया –
-
सुषमा उरांव (पति/पिता – अजय उरांव) – अध्यक्ष
-
नाग सनी दास (पति/पिता – रोबिन दास) – सचिव
-
टीटो उरांव (पति/पिता – मनु उरांव) – सह सचिव
-
सीमा उरांव (पति/पिता – लालजी तउरांव) – उपाध्यक्ष
-
सरोज राव (पति/पिता – सिलवाहन उरांव) – उपाध्यक्ष
-
लिलमणि उरांव (पति/पिता – सीताराम उरांव) – उपाध्यक्ष
-
जगनी उरांव (पति/पिता – सहदेव उरांव) – उपाध्यक्ष
-
सुमन देवी (पति/पिता – रामविलास ठाकुर) – सह सचिव
-
संध्या कुमारी (पति/पिता – स्व. विष्णु उरांव) – कोषाध्यक्ष
इसके अलावा फूल कुमारी उरांव, लाल मुनी उरांव, राजकुमारी उरांव, दासो उरांव, पार्वती उरांव, सुनीता उरांव को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा महिला मोर्चा को सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।




