खूंटी पुलिस ने नक्सली कमांडर अमृत होरो पर 1 लाख का इनाम घोषित किया

खूंटी, दिनांक 09 सितम्बर 2025,पुलिस अधीक्षक, खूंटी द्वारा पी.एल.एफ.आई. (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के कुख्यात नक्सली दक्षिणी छोटानागपुर जोन के जोनल कमांडर अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या की गिरफ्तारी हेतु ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया है।

यह पुरस्कार राशि 09.09.2025 से अगले दो वर्षों तक मान्य रहेगी।

अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या लंबे समय से खूंटी एवं आसपास के जिलों में पी.एल.एफ.आई. की नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसकी गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama