BIT OP की बड़ी सफलता | रांची में 4 साल का बच्चा बरामद | दो आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 11 सितंबर 2025 को 4 वर्षीय मासूम अनमोल कुमार (पिता – बबलू पंडित, माता – गुड़िया देवी, पता – केंदुआ टोली, मेसरा) के अपहरण/चोरी का मामला सामने आया।

📌 इस घटना के बाद BIT OP (मेसरा पुलिस टीम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की खोजबीन शुरू की और बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस ने बच्चे को जगतपाल करमाली के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया। बताया गया कि उक्त बच्चा उसे अनीता देवी से मिला था।

बाद में मासूम को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

👉 इस मामले में थाना ओरमांझी में कांड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में अग्रसारित कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

प्राथमिकी अभियुक्त

नाम: अनीता देवी (उम्र 30 वर्ष)

पति: स्व. कुदंन ठाकुर

पता: ग्राम मायापुर चन्द्रा, थाना ओरमांझी, जिला रांची

अप्राथमिकी अभियुक्त

नाम: जगतपाल करमाली (उम्र लगभग 50 वर्ष)

पिता: स्व. सोमर करमाली

पता: ग्राम दड़दाग ब्लॉक चौक, थाना ओरमांझी, जिला रांची

👮‍♂️ BIT OP की सराहना

BIT OP टीम की तत्परता और चुस्त कार्रवाई की वजह से मासूम को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया जा सका।

स्थानीय लोग और परिजन पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवता भरे कार्य की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

👉 यह घटना साफ दिखाती है कि रांची पुलिस और BIT OP जैसी यूनिट्स लगातार जन सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama