राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड का प्रतिनिधिमंडल पटना में

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना जाकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में चतरा से संजय कुमार स्नेही, बोकारो से योधन नायक, हजारीबाग से कुंज बिहारी साव और जमशेदपुर से मनोज गुप्ता शामिल रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुंज बिहारी साव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने पिछले दो माह में झारखंड के सभी जिलों का दौरा किया है। इस दौरान 6 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है तथा शेष 7 जिलों में जल्द ही अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

दुर्गा पूजा के बाद फिर से सभी जिलों में प्रवास और संगठन सुदृढ़ीकरण का अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव ने प्रतिनिधिमंडल की सराहना करते हुए कहा कि –
“संगठनात्मक कार्य से पार्टी संतुष्ट है और हमें विश्वास है कि आप सब इसी तरह आगे भी काम करते रहेंगे। निश्चित रूप से झारखंड में आरजेडी की शक्ति निरंतर बढ़ रही है।”

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें