खूंटी: दो स्कूलों का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन का चावल और दाल चुरा ले गए चोर

खूंटी, 8 दिसंबर (हिं.स.)।

​झारखंड के खूंटी जिले में चोरों ने दो स्कूलों को निशाना बनाया और बच्चों के मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) के लिए रखा राशन चुरा लिया। घटना मुरहू थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुरुडीह और राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओतोंओडा में हुई।

चोरी हुआ लगभग दो क्विंटल अनाज

​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात अलग-अलग समय पर चोरों ने दोनों स्कूलों का ताला तोड़ा। दोनों स्कूलों से चोर लगभग दो क्विंटल चावल और दाल की चोरी करके ले गए।

​कुदा पंचायत के मुखिया अमर मुंडू और शिक्षक जोंबी नाग ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में चोरी की वारदात को लेकर सोमवार को मुरहू थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें