रांची, 08 दिसंबर (हिं.स.)।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को रांची मंत्रालय में हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के कुलपति (वाईस चांसलर) चन्द्र भूषण शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
शैक्षणिक कार्यों की दी जानकारी
इस मुलाकात के दौरान, कुलपति चन्द्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वलिखित पुस्तक “शिक्षा, समाज और राजनीति” सप्रेम भेंट की।
कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध गतिविधियों और विश्वविद्यालय द्वारा की गई प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुधार व विकास के लिए विश्वविद्यालय को आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।




