केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू-गढ़वा के समग्र सड़क विकास पर हुई चर्चा

पलामू, 11 दिसंबर (हि.स.)। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पलामू और गढ़वा के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति, समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण से जुड़े कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

​सांसद ने केंद्रीय मंत्री से परियोजनाओं के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार करने और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री की सहमति

​नितिन गडकरी ने सांसद की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

सांसद द्वारा रखी गईं प्रमुख मांगें और परियोजनाएं

​सांसद ने उन परियोजनाओं का उल्लेख किया जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं:

परियोजना का नाम

मांग/वर्तमान स्थिति

NH-139 फोरलेन विस्तार

सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक 22 कि.मी. फोरलेन में सीलीदाग से हरिहरगंज तक निर्माण हो चुका है।

NH-343 फोरलेन

गढ़वा फोरलेन बाईपास (NH-39) से रामानुजगंज (झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 50 कि.मी. सड़क का फोरलेन निर्माण हुआ है।

गढ़वा-पडुका ब्रिज सड़क

गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी के श्रीनगर-पडुका ब्रिज (झारखंड-बिहार सीमा) तक लगभग 40 कि.मी. सड़क का फोरलेन।

पीएम गति शक्ति योजना

NH

डालटनगंज बाईपास पर ‘ब्लैक स्पॉट्स’ की चिंता

​सांसद ने रांची से वाराणसी कॉरिडोर में NH-39 के सेक्शन-3 में भोगू से शंखा तक निर्माणाधीन डालटनगंज फोरलेन बाईपास पर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर तीन महत्वपूर्ण स्थान—पोखराहा, जोड़ और सिंगरा‘ब्लैक स्पॉट्स’ के रूप में उभर चुके हैं, जहां दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

  • आवश्यकता: इन अत्यधिक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ‘ब्लैक स्पॉट्स’ को खत्म करने और NHAI द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

​सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के निर्माण से पलामू एवं गढ़वा के विकास, कनेक्टिविटी और बुनियादी संरचना के साथ-साथ आवागमन सुगम होगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama