राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्ष के रूप में मो. शौकत हुसैन की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमीरुद्दीन अंसारी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मो. शौकत हुसैन के नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी। घोषणा के तुरंत बाद जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मो. शौकत हुसैन का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शम्भू नाथ चौधरी ने कहा कि मो. शौकत हुसैन की नियुक्ति संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँगे। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने भी मो. शौकत हुसैन की नियुक्ति पर सराहना व्यक्त की।



