इंडेन गैस बुकिंग में दिक्कत के बीच मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था, रांची में जारी किए गए मोबाइल नंबर

रांची, 12 मार्च। इंडेन गैस उपभोक्ताओं को गैस रिफिलिंग में हो रही परेशानी को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है। कंपनी के सर्वर में अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है, जिसके कारण फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
IOCL के अधिकारियों ने बताया कि सर्वर पर एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग आने के कारण तकनीकी अपग्रेडेशन की जरूरत पड़ी है। अपग्रेडेशन का काम पूरा होते ही उपभोक्ता पहले की तरह सामान्य रूप से ऑनलाइन या नियमित माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे।
कंपनी के अनुसार रांची में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और प्रतिदिन लगभग 10,500 सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं तक की जा रही है।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर पैनिक बुकिंग न करें, क्योंकि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मैन्युअल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई जा सकती है।
मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं—
अदिति इंडेन – 7762920033, 7352711020
शांतनु इंडेन – 9431357871, 9304355563
देवी गैस – 9835442494, 9693503031
आनंद गैस – 9603045000, 9279081713
अल्फा इंडेन – 9835156074, 8789572926
रांची गैस – 9708788000, 9264249483
उरांव गैस डिस्ट्रीब्यूटर – 8210675171, 8210974502
झलक इंडेन – 8986643888, 9835906302
बरियातू इंडेन – 8294727527, 7808782500
इंद्रप्रस्थ गैस – 9835149400, 9955361339
टाटीसिलवे इंडेन – 9835910816, 7903209760
ओरमांझी इंडेन – 9308080951, 9709269265
सिटी इंडेन – 9430376633, 8434013040
FFCCS – 9334721626, 8448674159
माधुरी इंडेन – 9470193803, 9507035277
जयंत गैस – 9431115028
प्रताप इंडेन – 6205562676, 9006643039
जीके इंडेन – 9334917448, 6201206442
आरव इंडेन – 6514667727
सुमति गैस – 7903625376
झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई – 6512251098
IOCL ने बताया कि सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य पूरा होने के बाद गैस बुकिंग की प्रक्रिया फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें