झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 46 अधिकारियों का तबादला

गृह विभाग का आदेश जारी, कई जिलों में नए एसपी की तैनाती

रांची, झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में आईपीएस से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। �

ट्रांसफर पोस्टिंग

Loading Viewer...

आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, वहीं कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।

बताया गया है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। विशेष शाखा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेल पुलिस एवं तकनीकी सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

सूची के अनुसार मनोज कौशिक, पंकज कंबोज, राजेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। वहीं जिलों में कार्यरत कई पुलिस अधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को भी नए स्थानों पर भेजा गया है।

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कसावट और बेहतर कानून-व्यवस्था की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama