पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, TMC को झटका

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर जारी विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगने का अनुमान जताया गया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कई सर्वे में स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, P-MARQ के सर्वे में BJP को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 118 से 138 सीटों के बीच सीमित बताया गया है। वहीं, Poll Diary के आंकड़ों में BJP को 142 से 171 सीटें और TMC को 99 से 127 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

इसी क्रम में Praja Poll ने BJP को 178 से 208 सीटों तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है, जबकि TMC को 85 से 110 सीटों के बीच सिमटता दिखाया गया है। दूसरी ओर, MATRIZE के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 सीटें और BJP को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं होते हैं और इनमें बदलाव संभव है। ऐसे में वास्तविक स्थिति का पता मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama

और पढ़ें