झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने झारखंड विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर हेमन्त सोरेन, कल्पना सोरेन सहित महागठबंधन सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान सत्ता पक्ष ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन के साथ चुनावी प्रक्रिया में औपचारिक रूप से कदम बढ़ा दिया है।