पटना छोड़ फरार बताए जा रहे खान सर, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

चर्चित शिक्षक खान सर को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। वायरल हो रही जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि खान सर पटना छोड़कर कहीं और चले गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग और तोड़फोड़ से जुड़े वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसियों ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।

हालांकि, खान सर की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

Lucky Sahu
Author: Lucky Sahu