मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोना एक झटके में ₹1,573 सस्ता होकर ₹1,46,444 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी ₹5,012 प्रति किलोग्राम टूटकर ₹2,30,493 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।
कीमती धातुओं में आई इस गिरावट से निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी के दाम पर दबाव बना हुआ है।