टिपुदाना चौक में “कालिका मार्ट” का भव्य उद्घाटन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो रहे मुख्य अतिथि

रांची, 12 जून: रांची के टिपुदाना चौक स्थित “कालिका मार्ट” का आज भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने फीता काटकर कालिका मार्ट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कालिका मार्ट में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, विशेषताओं एवं ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने मार्ट का अवलोकन कर उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर कालिका मार्ट की फाउंडर उज्जवल जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

 

अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। उन्होंने कालिका मार्ट की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

टिपुदाना चौक में कालिका मार्ट का उद्घाटन क्षेत्र के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सुलभ हो सकेंगे।

haqeeqatnaama
Author: haqeeqatnaama