सरकारी राहत सामग्री को कथित रूप से अवैध तरीके से जमा कर रखने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और हुगली जिला परिषद के पूर्व सभाधिपति हाजी महबूब रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनका आवास पुरशुड़ा के भांगामोड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत बैकुंठपुर गांव में है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद शुक्रवार रात स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने महबूब रहमान के घर के पास स्थित एक गोदाम में तलाशी अभियान चलाया। सूचना मिलने पर पुरशुड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, गोदाम की तलाशी के दौरान कथित तौर पर बड़ी संख्या में सरकारी तिरपाल बरामद किए गए। इसके बाद इलाके में तनाव और राजनीतिक हलचल बढ़ गई।
घटना के बाद पुलिस ने हाजी महबूब रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी राहत सामग्री गोदाम तक कैसे पहुंची और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष ने जांच की मांग की है, जबकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।